बलरामपुर को 202 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 28 काे चिरई-जशवंतपुर दाैरे पर

WhatsApp Channel Join Now
बलरामपुर को 202 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 28 काे चिरई-जशवंतपुर दाैरे पर


बलरामपुर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार, 28 अक्टूबर को बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम चिरई-जशवंतपुर में आयोजित कार्यक्रम में 202 करोड़ 65 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे होगा। इस दौरान वे पूर्व केंद्रीय मंत्री काका लरंग साय की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम में 156 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत वाले 1863 कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया जाएगा, जबकि 45 करोड़ 97 लाख रुपये के 146 कार्यों का लोकार्पण होगा। इस तरह जिले को कुल 2009 विकास कार्यों की सौगात मिलेगी।

प्रमुख कार्यों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 71 करोड़ 89 लाख रुपये की लागत से बनने वाली तीन सड़कें और कुसमी विकासखंड में 26 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से पांच पुलों का निर्माण शामिल है। इसके अलावा जिला चिकित्सालय में 4 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से स्थापित सीटी स्कैन मशीन तथा वीबी-जी राम जी योजना के तहत 1854 कार्य भी कार्यक्रम का हिस्सा हैं।

लोकार्पण किए जाने वाले कार्यों में 15 एकल ग्राम नल-जल योजनाएं, मनरेगा के तहत निर्मित 97 चेकडैम और छात्रावास, उप स्वास्थ्य केंद्र तथा महतारी सदन जैसे निर्माण कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम में मंत्रीगण, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767604 Articles

Share this story