मुख्यमंत्री साय पहुंचे बिलासपुर, हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री साय पहुंचे बिलासपुर, हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत


बिलासपुर / रायपुर 16 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय साेमवार काे बिलासपुर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय परिसर स्थित हेलीपैड पर उतरा। यहां जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

हेलीपैड पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल एवं सुशांत शुक्ला, जीजीयू विवि कुलपति आलोक चक्रवाल उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय अपने एक दिवसीय बिलासपुर प्रवास के दौरान जनजातीय गौरव दिवस सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777873 Articles

Share this story