मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में दशहरा उत्सव सहित कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में दशहरा उत्सव सहित कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल


रायपुर, 20 अक्टूबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सोमवार को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का दिनभर व्यस्त कार्यक्रम निर्धारित है। इस दौरान वे रायपुर रेलवे स्टेशन में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम एवं नई रेल सेवाओं के शुभारंभ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद शाम को विभिन्न स्थानों पर आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर लोकार्पण एवं नई रेल सेवाओं के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात शाम 6 बजे वे डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय शाम 7:30 बजे रावणभाठा पहुंचेंगे, जहां वे दशहरा उत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। मुख्यमंत्री के इन कार्यक्रमों को लेकर राजधानी में दिनभर गतिविधियां बनी रहेंगी।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763767 Articles

Share this story