सूरजपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत पर बच्चों को मिला जाति प्रमाण पत्र

WhatsApp Channel Join Now
सूरजपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत पर बच्चों को मिला जाति प्रमाण पत्र


सूरजपुर, 07 जुलाई (हि.स.)। मंगलवार को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से दर्ज एक शिकायत का त्वरित निराकरण करते हुए जिला प्रशासन ने एक परिवार को राहत पहुंचाई। शिकायत के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उमाशंकर सिंह के बच्चों का जाति प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत रदा निवासी उमाशंकर सिंह ने अपने बच्चों का जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को प्राथमिकता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

कलेक्टर रेना जमील के मार्गदर्शन में संबंधित प्रकरण का त्वरित निराकरण किया गया। तहसीलदार ने आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण और निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चों के जाति प्रमाण पत्र जारी कर दिए।

जाति प्रमाण पत्र मिलने के बाद उमाशंकर सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि अब उनके बच्चों को शिक्षा और अन्य आवश्यक शासकीय प्रक्रियाओं में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने समय पर समस्या का समाधान करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय

Share this story