रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश ने धान खरीद केंद्रों में बेहतर रखरखाव के दिए निर्देश
Nov 27, 2023, 22:04 IST

WhatsApp Channel
Join Now

रायपुर, 27 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में सोमवार सुबह से ही बादल छाया हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश ने प्रदेश में बारिश की संभावना को देखते हुए कलेक्टरों को खरीद केंद्रों में धान का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि प्रदेश में इस समय समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जा रही है। धान को बारिश से बचाने के लिए उपार्जन केन्द्रों में कैप कवर, ड्रेनेज सहित सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं। धान खरीद केंद्रों पर किसानों की सहूलियत का ध्यान रखा जाए। धान उपार्जन केन्द्रों का भ्रमण कर बारिश से धान को सुरक्षित रखने की सभी व्यवस्था सुनिश्चित कर लें।
हिन्दुस्थान समाचार/ चंद्रनारायण शुक्ल