प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिली सहायता से सीमा सिंह का पक्का मकान बनकर तैयार

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिली सहायता से सीमा सिंह का पक्का मकान बनकर तैयार


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हितग्राही को लिखी पाती

कोरबा, 05 नवंबर (हि. स.)। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरबा जिले के आदर्श नगर निवासी प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही सीमा सिंह को आत्मीय पाती लिखकर उन्हें और उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री का पत्र पाकर सीमा सिंह भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि प्रदेश के मुखिया स्वयं उन्हें पाती लिखकर शुभकामनाएं देंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने पत्र में सीमा सिंह के पक्के मकान का सपना पूरा होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके परिवार के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि पहले कच्चे मकान में रहने के दौरान परिवार को बारिश के मौसम में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था। छत से पानी टपकने, घरेलू सामान भीगने और मिट्टी की दीवारें कमजोर होने के कारण हर साल मकान की मरम्मत की चिंता बनी रहती थी।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिली सहायता से अब सीमा सिंह का पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है। इससे परिवार को सुरक्षित और सुविधाजनक जीवन मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से हर पात्र परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना से जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिल रहा है।

मुख्यमंत्री की पाती मिलने पर सीमा सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से उनका वर्षों पुराना पक्के घर का सपना पूरा हुआ है। इसके लिए उन्होंने शासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु भैया के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और प्रदेश विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

सीमा सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया का यह आत्मीय पत्र उनके और उनके परिवार के लिए हमेशा यादगार रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773047 Articles

Share this story