छठ महापर्व को लेकर घाटों की सफाई तेज, आज से शुरू होगी सूर्य उपासना

WhatsApp Channel Join Now
छठ महापर्व को लेकर घाटों की सफाई तेज, आज से शुरू होगी सूर्य उपासना


धमतरी, 12 नवंबर (हि.स.)। लाेक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर नगर में तैयारियां तेज हो गई हैं।

चार दिवसीय इस पर्व की शुरुआत आज 13 नवंबर से विधि-विधान के साथ होगी।

पर्व

को लेकर छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

नगर निगम प्रशासन भी घाटों की साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को

लेकर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। नगर के प्रमुख छठ घाट आमातालाब के साथ ही

शहर से लगे ग्राम रुद्री स्थित महानदी के रुद्रेश्वर घाट में तैयारियों का

दौर शुरू हो गया है। दोनों घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों द्वारा घाटों पर जमा कचरा, जलकुंभी और

झाड़ियों को हटाया जा रहा है। इसके साथ ही घाटों की सीढ़ियों की धुलाई,

चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है।

श्रद्धालुओं की सुविधा

और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य

आवश्यक इंतजाम भी किए जा रहे हैं। आमातालाब घाट पर सुरक्षा के लिहाज से

विशेष मार्किंग की जा रही है, ताकि व्रती सुरक्षित स्थान पर खड़े होकर

भगवान सूर्य को अर्घ्य दे सकें। नगर निगम सीएमओ अरुण वर्मा ने बताया कि छठ

पर्व को देखते हुए आमातालाब घाट की साफ-सफाई कराई जा रही है, जिससे

व्रतियों को पूजा और अर्घ्य देने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

आमातालाब के सुंदरीकरण और तालाब की स्वच्छता को लेकर संबंधित अधिकारियों को

आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पर्व से पहले घाट को पूरी तरह तैयार कर

लिया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे

और आवश्यकता के अनुसार पुलिस बल की तैनाती भी रहेगी।

परिषद के मीडिया

सलाहकार पंडित राजकुमार तिवारी ने बताया कि छठ पूजा 13 से 16 नवंबर तक मनाई

जाएगी। यह पर्व भगवान सूर्य की आराधना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट

करने का प्रतीक है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में व्रती कठिन

नियमों का पालन करते हुए उपवास रखते हैं और अस्ताचलगामी तथा उदीयमान सूर्य

को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना

करते हैं। नगर में घाटों की तैयारियों के साथ ही छठ पर्व को लेकर भक्तिमय

माहौल बनने लगा है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775758 Articles

Share this story