स्वच्छता ही सेवा अभियान: नौरंगपुर में स्वच्छता दीदियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, बच्चों ने जाना कचरा प्रबंधन

WhatsApp Channel Join Now
स्वच्छता ही सेवा अभियान: नौरंगपुर में स्वच्छता दीदियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, बच्चों ने जाना कचरा प्रबंधन


रायगढ़, 03 अक्टूबर (हि.स.)।महात्मा गांधी जयंती एवं स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर विकासखण्ड रायगढ़ के ग्राम पंचायत नौरंगपुर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विशेष जागरूकता एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत में स्वच्छता कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रहीं स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वच्छता अभियानों में उनके योगदान को देखते हुए उनके स्वास्थ्य एवं कल्याण को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक जांच की गई।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया गया। शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का भ्रमण किया। यहां उन्हें प्लास्टिक कचरे के पृथक्करण, प्रबंधन और रीसाइक्लिंग की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही बच्चों ने फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का भी भ्रमण किया, जहां उन्होंने अपशिष्ट और मल उपचार की वैज्ञानिक एवं आधुनिक प्रक्रिया को नजदीक से समझा।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत नौरंगपुर की सरपंच श्रीमती मीना पद्मलोचन पटेल, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण से श्री विरेंद्र कुमार साव, ग्रामीणजन, विद्यालय के बच्चे एवं शिक्षकगण तथा स्वच्छता दीदियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान सभी ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761365 Articles

Share this story