आंगनबाड़ी में नियुक्ति हेतु 16 नवम्बर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

WhatsApp Channel Join Now
आंगनबाड़ी में नियुक्ति हेतु 16 नवम्बर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित


जगदलपुर, 04 नवंबर (हि.स.)। एकीकृत बाल विकास परियोजना दरभा द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र छिन्दगुर क्रमांक-02 कार्यकर्ता पद हेतु एवं आंगनबाड़ी केंद्र दरभा क्रमांक-01 और आंगनबाड़ी केंद्र छिन्दावाड़ा क्रमांक-05 आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु नवीन ई-भर्ती पोर्टल https://aww.e&bharti.in// के माध्यम से नियमानुसार आवेदन आंमत्रित किया गया था।

उक्त आवेदनों को परियोजना स्तरीय मूल्यांकन समिति द्वारा 03 नवम्बर की बैठक में मूल्यांकन उपरांत लिये गए निर्णयानुसार 07 से 16 नवम्बर 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन दावा-आपत्ति आवेदन आमंत्रित किया गया है।

आवेदनों के आधार पर मूल्यांकन उपरांत दावा-आपत्ति हेतु अंतिम सूची ऑनलाइन ई-भर्ती पोर्टल पर एवं परियोजना कार्यालय तथा कार्यालय जनपद पंचायत दरभा के सूचना पटल पर अवलोकन हेतु चस्पा की गई है। उक्त दर्शित अवधि में ई-भर्ती पोर्टल https://aww.e&bharti.in// के माध्यम से ऑनलाइन दावा-आपत्ति मान्य की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772373 Articles

Share this story