नक्सलियों से मिले 10 करोड़ नकद एवं 7.248 किलो साेना पर दावा-आपत्ति आमंत्रित

WhatsApp Channel Join Now
नक्सलियों से मिले 10 करोड़ नकद एवं 7.248 किलो साेना पर दावा-आपत्ति आमंत्रित


बीजापुर, 01 जुलाई (हि.स.)। जिले में नक्सलियों के आत्मसमर्पण के दौरान सुरक्षाबलों के कब्जे में आई करोड़ों की नकदी और सोने को लेकर शासन ने दावा-आपत्ति आमंत्रित किया है। किसी व्यक्ति, संस्था या अन्य पक्ष का इस संपत्ति पर मालिकाना हक या वैध दावा है तो वह 3 जुलाई तक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत कर सकता है।

पुलिस के अनुसार कुटरू थाना में दर्ज अपराध के तहत जब्त संपत्ति को कब्जे में लेने की कार्रवाई चल रही है। इसी प्रक्रिया में आम लोगों से दावा और आपत्ति मंगाई गई है। बीते दिनों नक्सलियों के आत्मसमर्पण के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी और सोना पुलिस को सौंपा गया था। इस कार्रवाई में करीब 10 करोड़ रुपये नकद और 7.248 किलोग्राम सोना बरामद हुआ था। सोने की अनुमानित कीमत करीब 10.50 करोड़ रुपये आंकी गई थी। वर्तमान नोटिस में प्रतिधारण की कार्रवाई के तहत 1.40 करोड़ रुपये नकद और 7.248 किलोग्राम सोने का उल्लेख है। इसी पर आगे कानूनी प्रक्रिया बढ़ाई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story