एके-47 की सफाई के दौरान चली गोली, सीआईएसएफ प्रधान आरक्षक की हुई मौत

WhatsApp Channel Join Now
एके-47 की सफाई के दौरान चली गोली, सीआईएसएफ प्रधान आरक्षक की हुई मौत


दंतेवाड़ा, 10 सितंबर (हि.स.)। जिले के बचेली स्थित सीआईएसएफ कैंप में एक दर्दनाक हादसे में प्रधान आरक्षक दत्तात्राया की गोली लगने से मौत हो गई। दत्तात्राया मूल रूप से अहिल्यानगर, महाराष्ट्र के रहने वाले थे।

मिली जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक दत्तात्राया आज गुरूवार दाेपहर कैंप में अपनी सरकारी एके-47 राइफल की सफाई कर रहे थे, इसी दौरान अचानक रायफल से दो राउंड मिसफायर हो गया, गोली सीधे दत्तात्राया को लगी और वे लहूलुहान होकर घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे साथी जवानों ने उन्हें गंभीर हालत में बचेली के अपोलो अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा भेजा गया है।

पुलिस मामले की जांज कर रही है। पुलिस का कहना है कि एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल की जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। सीआईएसएफ के इन जवानों को किरंदुल और बचेली में एनएमडीसी की खदानों की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story