कोंडागांव चर्च पास्टर विवाद में इसाई समाज दो गुटों में बंटा, पुलिस ने समझौते की पहल

WhatsApp Channel Join Now
कोंडागांव चर्च पास्टर विवाद में इसाई समाज दो गुटों में बंटा, पुलिस ने समझौते की पहल


कोंडागांव, 19 जुलाई (हि.स.)। जिले के द डेनियल मेथाडिस्ट चर्च में पास्टर को लेकर विवाद से समाज दो गुटों में बंट गया है, जिसमें एक पक्ष नए पास्टर का समर्थन कर रहा है, जबकि दूसरा पुराने पास्टर को ही पद पर बनाए रखने की मांग कर रहा है। यह मामला अब कोंडागांव सिटी कोतवाली तक पहुंच गया है। दोनों पक्षों ने आज अपनी-अपनी मांगों और आपत्तियों के साथ पुलिस को आवेदन सौंपे हैं।

हालांकि विवाद के बावजूद अब तक स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई से पहले आपसी सहमति से समाधान निकालने की पहल की है। टीआई उपाध्याय ने कहा कि यह मामला किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे समाज से जुड़ा है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार पुलिस की पहली प्राथमिकता दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कर विवाद का शांतिपूर्ण समाधान कराना है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों को आज रविवार काे बातचीत के लिए बुलाया गया, ताकि आपसी सहमति से विवाद का निपटारा हो सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Share this story