रायगढ़ : बेलादुला में युवक ने लगाई फांसी

WhatsApp Channel Join Now
रायगढ़ : बेलादुला में युवक ने लगाई फांसी


रायगढ़ 16 अगस्त (हि.स.)। शहर के बेलादुला मोहल्ले के एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रामनारायण सिदार के रूप में हुई, जो यश प्रिंटर्स में काम करता था। सूचना पर चक्रधर नगर पुलिस माैके पर पहुंच शव पाेस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी है।

रविवार सुबह चक्रधर नगर के बेलादुला के खर्राघाट मोहल्ले में उस समय सनसनी फैल गई, जब पूर्व पार्षद सीताराम विश्वकर्मा के घर के समीप रहने वाले राम नारायण सिदार (35 ) की लाश उसके घर में बंधे फांसी पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। बताया जाता है कि यश प्रिंटर्स में कम्प्यूटर के साथ मशीन चलाने वाला राम विवाहित था, मगर कोई औलाद नहीं होने से काफी परेशान रहा करता था।

मोहल्ले वासियों की माने तो राम पिछले कुछ समय से किसी अनजाने भय से खिन्न रहता था। आज सुबह भी वह काफी परेशान था और कई लोगों को फोन भी किया। फिर न जाने से क्या सूझी कि जिंदगी से मोह भंग होते ही वह फांसी के फंदे पर झूल गया। फिलहाल बेलादुला के राम सिदार ने किन कारणों से त्रस्त होकर आत्महत्या का रुख अख्तियार किया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। घटना की सूचना चक्रधर नगर थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ राम सिदार के शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान

Share this story