मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पवित्र श्रावण मास में अपने निवास में किया रुद्राभिषेक
Aug 22, 2026, 21:24 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रायपुर, 22 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शनिवार को पवित्र श्रावण मास की बेला पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस स्थित अपने निवास में सपरिवार भगवान शिव के रुद्राभिषेक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने पूर्ण विधि-विधान से शिवलिंग का अभिषेक कर समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के परिवारजन और भक्तजन उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

