रायपुर : प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

WhatsApp Channel Join Now

रायपुर, 16 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट तथा एनडीए परीक्षाओं में सफल बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण किया गया है।

विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन व पंजीयन 24 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुका है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026 (रात्रि 12 बजे तक) निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार 18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 (रात्रि 12 बजे तक) तक कर सकते हैं। जिला स्तर पर दस्तावेजों का परीक्षण 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि 01 मई से 09 मई 2026 तक निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026 को किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन करने हेतु विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, कक्ष क्रमांक-40, कलेक्ट्रेट परिसर रायपुर में से प्राप्त कर सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Share this story