छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की बैठक आज, धान खरीद समेत कई विषयों पर होगी चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की बैठक आज, धान खरीद समेत कई विषयों पर होगी चर्चा


रायपुर 3 दिसंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में आज बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक मंत्रालय में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के कार्यक्रमों, धान खरीद, प्रशासनिक फैसलों और कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बैठक में वित्त, अवसंरचना, कृषि, उद्योग, ऊर्जा समेत अन्य प्रमुख विभागों के कई जरूरी एजेंडा पेश किए जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story