छठ पूजा पर रेलवे चलाएगा चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

WhatsApp Channel Join Now
छठ पूजा पर रेलवे चलाएगा चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत


रायपुर, 10 नवंबर (हि. स.)। छठ पूजा के अवसर पर ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न गंतव्यों के बीच टीओडी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है।

इन विशेष ट्रेनों के संचालन से त्योहार के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त सीटें और बर्थ उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे उनकी यात्रा अधिक सुगम और आरामदायक होगी।

मंगलवार को रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, बिलासपुर, दुर्ग और गोंदिया से छपरा, हजरत निजामुद्दीन, बरौनी एवं पटना के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

- इन तारीखों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

बिलासपुर-छपरा स्पेशल: 14 एवं 21 नवंबर 2026 को बिलासपुर से छपरा के लिए रवाना होगी। दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल: 15 नवंबर 2026 को दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन के लिए रवाना होगी। दुर्ग-बरौनी स्पेशल: 11 एवं 18 नवंबर 2026 को दुर्ग से बरौनी के लिए रवाना होगी। गोंदिया-पटना स्पेशल: 13 एवं 20 नवंबर 2026 को गोंदिया से पटना के लिए रवाना होगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार, छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और उन्हें सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों से त्योहार पर अपने घर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे विशेष ट्रेनों के परिचालन समय, मार्ग में पड़ने वाले ठहराव और सीटों की उपलब्धता की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस (NTES) तथा रेलवन (RailOne) ऐप के माध्यम से प्राप्त करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775081 Articles

Share this story