प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का पर्व है छठ पूजा : विजय मोटवानी

WhatsApp Channel Join Now
प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का पर्व है छठ पूजा : विजय मोटवानी


धमतरी, 15 नवंबर (हि.स.)। सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर महानदी के किनारे स्थित रुद्रेश्वर घाट में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाट पर पहुंचे। बिहार प्रांत से आकर धमतरी में निवासरत परिवारों ने पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मनाया।

इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं आमापारा वार्ड पार्षद विजय मोटवानी तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड के पार्षद कुलेश सोनी भी पूजा-अर्चना में शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं को छठ पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विजय मोटवानी ने कहा कि छठ पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और सूर्यदेव की आराधना का महापर्व है।

सूर्य ऊर्जा के प्रमुख स्रोत हैं और उनकी उपासना से समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की जाती है। उन्होंने कहा कि प्रकृति हमें देने और सबके कल्याण का भाव सिखाती है। यही भावना सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय के विचार को मजबूत करती है। पर्व के दौरान घाट पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777689 Articles

Share this story