दशहरा रथ की टक्कर से किनारे खड़े लोगों पर बिजली का पाेल गिरने से 20-25 श्रद्धालु हुए घायल

WhatsApp Channel Join Now
दशहरा रथ की टक्कर से किनारे खड़े लोगों पर बिजली का पाेल गिरने से 20-25 श्रद्धालु हुए घायल


जगदलपुर, 17 अक्टूबर (हि.स.)। बस्तर दशहरा में इन दिनों फूल रथ परिक्रमा विधान का संचालन जारी है।बीती रात 8:45 बजे मीनाबाजार की ओर जहां तक रथ कभी नही आता, एक बिजली के खंबे काे ताेड़ता हुए श्रृद्धालुओं तक पंहुच गया, जिससे किनारे खड़े श्रृद्धालुओं पर बिजली का पाेल गिरने से एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें लगभग 20-25 श्रद्धालु घायल हुए हैं।

बस्तर दशहरा के सबसे आकर्षक का केंद्र विशालकाय रथ का संचालन होता है, जिसे देखने के लिए श्रृद्धालुओं सहित देशी-विदेशी पर्यटक बस्तर पंहुचते हैं। लेकिन प्रशासनिक नियंत्रण समाप्त हो जाने एवं रथ खींचने वाले जिस तरह रथ काे श्रृद्धालुओं-देशी-विदेशी पर्यटक रथ देखने खड़े हुई भीड़ की ओर खींचकर लाने का प्रयास करते हैं, यह बड़ी दुर्घटना की ओर इशारा करता है। बीती रात 8:45 बजे मीनाबाजार की ओर जहां तक रथ कभी नही आता, एक बिजली के खंबे काे ताेड़ता हुए श्रृद्धालुओं तक पंहुच गया, जिससे किनारे खड़े श्रृद्धालुओं पर बिजली का पाेल गिरने से एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें लगभग 20-25 श्रद्धालु घायल हुए हैं। यह तो मां दंतेश्वरी की कृपा थी कि इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई। इस हादसे के बाद यह ज्ञात हुआ कि प्रशासनिक नियंत्रण से बाहर हाे चुुके रथ खीचने वाले ग्रामीण बस्तर दशहरा के रथ को मीना बाजार तक खींचकर ले जाना चाहते थे, लेकिन बीच में एक बड़ा हादसा हो जाने से रथ को मीना बाजार तक नहीं ले जा सके ।

बस्तर दशहरा के अंतर्गत फूल रथ परिक्रमा का संचालन 18 अक्टूबर तक किया जाना है। इस दौरान प्रशासनिक नियंत्रण से बाहर रथ खींचने वाले ग्रामीण इन दो दिनों में रथ परिक्रमा के दौरान रथ काे मीना बाजार तक पहुंचते ताे आश्र्चर्य की बात नही हाेगी। राजबाड़ा परिसर में मीना बाजार लगाने के विरोध में बस्तर कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन को माना जा रहा है। बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा को यह अच्छी तरह ज्ञात है कि आस-पास के रहवासी एवं ग्रामीण मीना बाजार को राजबाड़ा परिसर में नहीं लगने के लिए बाकायदा सत्ताधारी दल के राजनीति से जुडे एक प्रभावशाली नेता के माध्यम से बस्तर कलेक्टर तक पंहुचे थे। सत्ताधारी दल के प्रभावशाली नेता ने कलेक्टर को इस संबध में अवगत भी करवाया था। बावजूद इसके देर-सबेर कराेड़ाे के इस मीनाबाजार काे कथित तौर पर सत्ताधारी दल के ही एक शीर्ष जनप्रतिनिधि के दबाव में प्रसाशनिक अनुमति मिल गई। सत्ताधारी दल का एक वर्ग वार्ड वासियाें के समर्थन मेें राजबाड़ा परिसर में मीना बाजार लगाने के विरोध में है ताे एक वर्ग मीनाबाजार का हिस्सेदार है। जिसका खामियाजा बीती रात श्रृद्धालुओं काे उठाना पड़ा।

इस संबध में विद्युत विभाग के अधिकारियाें का कहना था कि जिस जगह पर बीती रात हादसा हुआ वहां तक कभी रथ नही लाया जाता है, इसीलिए वहां की विद्युत लाईन चालू थी, रथ के टक्कर से खंबे के टूटने के बावजूद चालू लाईन का तार टूटकर नीचे नही गिरा अन्यथा बड़ा हादसा हाे गया हाेता।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762339 Articles

Share this story