रामभक्तों की बाइक रैली में गूंजा जय श्रीराम का जयघोष

WhatsApp Channel Join Now
रामभक्तों की बाइक रैली में गूंजा जय श्रीराम का जयघोष


रामभक्तों की बाइक रैली में गूंजा जय श्रीराम का जयघोष


रामनवमी की पूर्व संध्या पर निकाली गई को मोटर साइकिल रैली

धमतरी, 26 मार्च (हि.स.)। श्रीराम नवमी महोत्सव के तहत श्रीरामनवमी आयोजन समिति द्वारा गुरुवार को शहर में मोटर साइकिल रैली निकाली गई। रामनवमी की पूर्व संध्या पर आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे शहर में “जय श्रीराम” के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।

रैली की शुरुआत शाम चार बजे श्री सिद्धेश्वर महाकालेश्वर मंदिर, बनियापारा से हुई। इसके बाद रैली देवश्री टाकिज रोड, रत्नाबांधा, मकई चौक, पावर हाउस, दुर्गा मंदिर, सिहावा चौक, गोल बाजार, सदर बाजार, मां विंध्यवासिनी मंदिर, लक्ष्मी निवास चौक, अंबेडकर चौक और रत्नाबांधा चौक से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान भगवा ध्वज लहराते हुए युवा मोटरसाइकिलों पर सवार नजर आए। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत भी किया गया।

बाईक रैली में तीरथ फुटान, प्रीतेश गांधी, अशोक पवार, दिलीप बड़जात्या, बबलू थवाईत, गणेश कोसरिया, शिखर कोचर, अमित अग्रवाल, देवचरण सिंह ध्रुव, भरत भानुशाली, पियूष राठोर, महेन्द्र चोपड़ा, प्रकाश सोलंकी, चोवाराम साहू, बिज्जू नाग, अमन थवाईत, अजय गौतम, बसंत निषाद, सुभांक मिश्रा, शुभम सोनी, राजेन्द्र साहू, अनिल साहू, दिपेश मोटवानी, विक्की मंगलानी, संदीप नेताम, त्रिलोक देवांगन, सुशांत रजक, सूरज फुटान, अरूण फुटान, चेज्ञा फुटान, सूरज तारक, बबलू गौतम, राजकुमार फुटान, राजकुमार लावत्रे, यशवंत कोसरिया, मोहन यादव सहित अन्य शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story