सुशासन तिहार के अंतिम दिन आदर्श स्कूल शिविर पहुंचीं कौशिल्या देवांगन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

WhatsApp Channel Join Now
सुशासन तिहार के अंतिम दिन आदर्श स्कूल शिविर पहुंचीं कौशिल्या देवांगन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा


धमतरी, 10 जून (हि.स.)। सुशासन तिहार के अंतिम दिवस पर नगर निगम सभापति कौशिल्या देवांगन ने मोटर स्टैंड वार्ड स्थित आदर्श स्कूल में आयोजित समाधान शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, मांगों और सुझावों की जानकारी प्राप्त की तथा शिविर में मौजूद अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों और शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभापति ने कहा कि सुशासन तिहार का मूल उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सरलता और पारदर्शिता के साथ पहुंचाना है। उन्होंने नागरिकों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर वहां उपलब्ध सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी ली। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं और मांगें दर्ज कराईं, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य युगल (पिंटू) यादव, पार्षद मेघराज ठाकुर, राकेश चंदवानी, मदन नेवारे सहित नगर निगम और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने भी नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित यह समाधान शिविर प्रशासन और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल के रूप में सामने आया।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा

Share this story