छत्तीसगढ़ के 16 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी

WhatsApp Channel Join Now
छत्तीसगढ़ के 16 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी


रायपुर, 04 नवंबर (हि.स.)। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'मुरासु' के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मौसम पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर प्रदेश के 16 जिलों में के लिए आज (4 नवंबर ) यलो अलर्ट जारी किया है।

चक्रवाती तूफान 'मुरासु' के प्रभाव के कारण मौसम विभाग ने मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ के मध्य और दक्षिणी हिस्सों (बस्तर और रायपुर संभाग के जिलों) के लिए मौसम चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने जिन प्रभावित क्षेत्रों में विशेष रूप से सतर्क रहने (यलो अलर्ट) को कहा है उनमें मुख्य रूप से बस्तर (जगदलपुर), दंतेवाड़ा, कांकेर-, कोंडागांव, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के प्रमुख जिले:,रायपुर, दुर्ग,धमतरी, महासांमुद, गरियाबंद, बालोद, बेमतरा, राजनंदगांव शामिल हैं।

इन क्षेत्रों में चक्रवात की बाहरी कतारों की वजह से 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और हल्की से मध्यम (कहीं-कहीं भारी) बारिश की चेतावनी है।

राजधानी रायपुर में सोमवार से ही आसमान में बादल छाए हैं। शहर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। रायपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। पिछले 24 घंटों में जगदलपुर में 22 मिमी बारिश दर्ज हुई। पेण्ड्रा रोड में सबसे कम तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया।कई इलाकों में बादल छाए रहे और शाम होते-होते कुछ जगह तेज बारिश भी हुई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778920 Articles

Share this story