मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया
जगदलपुर, 19 अक्टूबर (हि.स.)। बस्तर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान दक्षिणी बस्तर के सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर जिलों के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खुले इलाकों में काम करने वाले लोगों और खेतों में मौजूद किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की भी आशंका है। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रह सकता है।
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे

