छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से

WhatsApp Channel Join Now
छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से


रायपुर, 13 नवंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का 11वां सत्र (शीतकालीन सत्र) आगामी 14 दिसंबर 2026 से शुरू होने जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस सत्र को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक तैयारियां तेज हो गई हैं।

विधानसभा सचिवालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह सत्र 14 दिसंबर से 17 दिसंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस छोटे और महत्वपूर्ण सत्र के दौरान कुल 4 बैठकें होंगी।

सत्र के दौरान राज्य सरकार के वित्तीय कामकाज, विभिन्न विभागों से जुड़े शासकीय प्रस्तावों और महत्वपूर्ण विधेयकों को सदन के पटल पर रखे जाने की संभावना है।

सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा कानून-व्यवस्था और जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी है, जिससे सदन की कार्यवाही के हंगामेदार रहने के आसार हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776181 Articles

Share this story