दितवाह तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के दक्षिणी इलाकों में अगले दो दिनों तक हल्की बारिश की संभावना

WhatsApp Channel Join Now
दितवाह तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के दक्षिणी इलाकों में अगले दो दिनों तक हल्की बारिश की संभावना


रायपुर, 2 दिसंबर (हि.स.)। दितवाह तूफान का असर कमजोर होने के बाद यह अवदाब में बदल गया है। मौसम विभाग ने बताया कि दबाव कम होने के कारण बादल छाने और बारिश की संभावना बनती है। इसके बावजूद दक्षिणी इलाकों में अगले दो दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है। बाकी प्रदेश में तापमान स्थिर रहेगा, हालांकि इसके बाद ठंड बढ़ सकती है। वहीं मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिक गायत्री वाणी कंचिभोटला ने आज बताया कि चक्रवाती सिस्टम के सक्रिय होने से आने वाले दो दिनों में तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हल्की वर्षा और बादल छाए रहने की संभावना भी जताई गई है। यह बारिश ठंड बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।

पिछले 24 घंटों के दौरान बस्तर संभाग के एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हुई। अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। आज प्रदेश के कुछ इलाकों में बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है हल्की से

मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात तूफान दितवाह का अवशेष गहन अवदाब अब कमजोर होकर अवदाब में बदल गया है। यह पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर, चेन्नई तट से 30 किमी की दूरी पर केन्द्रित है। राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। इस दौरान तापमान 17 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा

Share this story