साय सरकार ने मोदी गारंटी के एक-एक वादे को किया पूरा : डिप्टी सीएम अरुण साव

WhatsApp Channel Join Now
साय सरकार ने मोदी गारंटी के एक-एक वादे को किया पूरा : डिप्टी सीएम अरुण साव


-कवासी लखमा को केवल अंतरिम जमानत मिली, मुकदमे का अंतिम फैसला नहीं आया

रायपुर 05 फ़रवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज गुरुवार काे नवा रायपुर अटल नगर स्थित शासकीय कार्यालय में कहा कि, विष्णु देव साय सरकार किसानों की हितैषी सरकार है। जब पता चला कि, कुछ किसान धान नहीं बेच पाए हैं तो मुख्यमंत्री ने धान बेचने के लिए किसानों को दो दिन का और (5 और 6 फरवरी) का अवसर दिया है।

यह फैसला बताता है कि, हम किसानों की तरक्की और बेहतरी के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार किसान हितैषी है। हमने मोदी जी के एक एक गारंटी को पूरा किया है।

साव ने कहा कि, साय सरकार ने किसानों से किए एक एक वादे पूरे किए हैं। मोदी की गारंटी में किसानों से जो वादे किए थे, उसे अक्षरशः पूरे किए हैं। किसानों को दो साल का बकाया बोनस, 3100 रुपये में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीद, कृषक उन्नति योजना की राशि एकमुश्त देकर सभी वादों को पूरा किया है।

साव ने कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री कवासी लखमा के जमानत पर कहा कि, अभी कोर्ट ने केवल अंतरिम जमानत दिया है। मुकदमे का अंतिम फैसला नहीं आया है। कांग्रेस ने जिस प्रकार से शराब घोटाल कर प्रदेश को लूटा है, इसे छत्तीसगढ़ की जनता ने देखा है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में सभी को पता है कि, आबकारी घोटाला किस तरह से किया गया, और कौन इसके पीछे थे। और कहा कहा तक सूत्र था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story