आज दो पालियों में आयोजित होगी छत्तीसगढ़ सेट परीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
आज दो पालियों में आयोजित होगी छत्तीसगढ़ सेट परीक्षा


आज दो पालियों में आयोजित होगी छत्तीसगढ़ सेट परीक्षा


रायपुर 04 अक्टूबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (सीजी सेट) का आयोजन आज रविवार को दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 11:15 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:15 बजे तक आयोजित होगी।

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर से मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के लिए रवाना होने से पहले अपने प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) में अंकित सभी जानकारियों का सावधानीपूर्वक मिलान करने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से परीक्षा केंद्र, जिला, निर्धारित पाली और रिपोर्टिंग समय की जानकारी को ध्यानपूर्वक जांचने के लिए कहा गया है।

परीक्षार्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने तथा परीक्षा संबंधी सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761074 Articles

Share this story