छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की बैठक आज, कई परियोजनाओं को मिल सकती है मंजूरी
Apr 15, 2026, 09:46 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रायपुर 15 अप्रैल (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज बुधवार काे कैबिनेट की बैठक हाेगी। यह बैठक मंत्रालय में सुबह 11.30 बजे हाेगी ।
आज होने वाले इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। वहीं सरकार विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों और योजनाओं की समीक्षा करते हुए नए निर्णय ले सकती है। इसके अलावा सरकार बस्तर विकास के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकती है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति, आगामी योजनाओं की रूपरेखा और प्रशासनिक निर्णयों पर विचार किया जा सकता है।
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

