छत्तीसगढ़ में राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने दाखिल किया नामांकन, मुख्यमंत्री  साय बने प्रस्तावक

WhatsApp Channel Join Now
छत्तीसगढ़ में राज्यसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने दाखिल किया नामांकन, मुख्यमंत्री  साय बने प्रस्तावक


रायपुर 05 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में राज्यसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने आज गुरुवार काे नामांकन दाखिल किया। उनके प्रस्तावक प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और वरिष्ठ विधायक धरम लाल कौशिक बने।

नामांकन दाखिल करने के लिए विधानसभा पहुंचने पर लक्ष्मी वर्मा का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य नेताओं ने जोरदार स्वागत किया।

उल्लेखनीय है क दें कि छत्तीसगढ़ से राज्यसभा में इस समय पांच सदस्य प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इनमें से दो सांसदों – फूलो देवी नेताम और केटीएस तुलसी का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। वहीं राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन का कार्यकाल 29 जून 2028 तक रहेगा। भाजपा के देवेन्द्र प्रताप सिंह 2 अप्रैल 2030 तक रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story