रायपुर के आसमान में आज दिखेगा वायुसेना के सारंग का शौर्य, छतों से रोमांचक हवाई प्रदर्शन देख सकेंगे शहरवासी

WhatsApp Channel Join Now
रायपुर के आसमान में आज दिखेगा वायुसेना के सारंग का शौर्य, छतों से रोमांचक हवाई प्रदर्शन देख सकेंगे शहरवासी


रायपुर, 30 अक्टूबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आसमान में आज शुक्रवार काे भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम अपना रोमांचक प्रदर्शन करती नजर आएगी। दोपहर 12:20 बजे से 12:45 बजे के बीच सारंग के हेलीकॉप्टर शहर के ऊपर से उड़ान भरेंगे। इस दौरान शहरवासी अपने घरों की छतों से हेलीकॉप्टरों की रोमांचक झलक देख सकेंगे।

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर आगामी 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में सारंग टीम का विशेष एयर शो आयोजित किया जाएगा। इसी आयोजन की तैयारियों के तहत आज 30 अक्टूबर को रायपुर के आसमान में हेलीकॉप्टरों की उड़ान देखने को मिलेगी।

स्वदेशी एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव से सुसज्जित भारतीय वायुसेना की सारंग टीम अपने शानदार हवाई करतब, साहसिक प्रदर्शन और सटीक तालमेल के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है। टीम का प्रदर्शन भारतीय वायुसेना के अनुशासन, शौर्य, तकनीकी दक्षता और उत्कृष्ट उड़ान कौशल का परिचय देगा।

भारतीय वायुसेना की सारंग टीम में पांच हेलीकॉप्टर शामिल होते हैं। इनमें सामान्यतः चार हेलीकॉप्टर हवाई करतब दिखाते हैं, जबकि एक हेलीकॉप्टर बैकअप के रूप में रखा जाता है। प्रदर्शन के दौरान हेलीकॉप्टर एक साथ उड़ान भरकर आसमान में विभिन्न आकर्षक आकृतियां बनाते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769132 Articles

Share this story