रायपुर में 136 पुलिसकर्मियों का तबादला, प्रशासनिक कसावट पर जोर
रायपुर 05 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं।
पुलिस कमिश्नर कार्यालय से आज मंगलवार काे जारी आदेश के अनुसार कुल 136 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एक थाने से दूसरे थाने में स्थानांतरित किया गया है। जारी सूची के अनुसार, तबादले में 2 सब-इंस्पेक्टर (एसआई), 16 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई ) तथा 118 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं।
यह प्रशासनिक फेरबदल पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने तथा विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता लाने के उद्देश्य से किया गया है। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे पुलिस विभाग में नई तैनातियों के अनुरूप कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

