छत्तीसगढ़ के खल्लारी मंदिर में रोप-वे टूटा, एक की माैत , मुख्यमंत्री ने दिये जांच के आदेश

WhatsApp Channel Join Now
छत्तीसगढ़ के खल्लारी मंदिर में रोप-वे टूटा, एक की माैत , मुख्यमंत्री ने दिये जांच के आदेश


रायपुर 22 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित प्रसिद्ध खल्लारी माता मंदिर में आज रविवार काे श्रद्धालुओं को पहाड़ी पर ले जाने वाला रोपवे अचानक टूटकर नीचे गिर गया, हादसे में एक महिला श्रद्धालु की माैत हुई है और कई लाेग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इधर दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताते हुए संबंधित अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार हेतु आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।

खल्लारी पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नवरात्रि उत्सवों के कारण आज रविवार सुबह से ही खल्लारी माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। इसी दौरान जब यात्रियों को ले जा रही रोपवे की दो ट्रॉलियां ऊपर की ओर जा रही थीं, तो अचानक वे बेकाबू होकर नीचे ज़मीन पर आ गिरीं । इस दुर्घटना में रायपुर निवासी आयुषी सतकर (28 वर्ष) की माैके पर ही माैत हाे गई है, वहीं 10 से अधिक लाेग गंभीर रूप से आठ घायल हुए हैं।

इधर खल्लारी माता मंदिर में हुई रोप-वे दुर्घटना काे मुख्यमंत्रीविष्णुदेवसायनेअत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक बतायाहै। मुख्यमंत्री साय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि-दुर्घटना में एक श्रद्धालु के निधन के समाचार से मन व्यथित है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री न ेदुर्घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार हेतु आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना की विस्तृत जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story