छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की बैठक 22 जुलाई को
Jul 21, 2026, 18:37 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रायपुर, 21 जुलाई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कल यानी 22 जुलाई को कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11:30 बजे मंत्रालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। बैठक में जनहित के कई मुद्दों पर मंथन किया जाएगा।
इस बैठक में राज्य के विकास, जनहित के मुद्दों, सरकारी नीतियों और विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लगने की संभावना है।विधानसभा के मानसून सत्र की समाप्ति के तुरंत बाद बुलाई गई इस कैबिनेट बैठक को छत्तीसगढ़ शासन की आगामी रणनीतियों और नई योजनाओं की मंजूरी के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा

