छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 10 जिलों में भरी बारिश की चेतावनी

WhatsApp Channel Join Now

रायपुर, 31 अगस्त (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 10 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

विभाग ने इन जिलों में मौसम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से राज्य में मानसून एक बार फिर बेहद सक्रिय हो गया है।

बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बलौदाबाजार, बलरामपुर, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लिए भरी बारिश की चेतावनी दी है हैं।

बारिश होने पर निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और कुछ स्थानों पर आवागमन प्रभावित होने की संभावना भी जताई गई है। बारिश के दौरान लोगों को नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने प्रशासन और स्थानीय लोगों को मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने की सलाह दी है। अगले 24 घंटे इन 10 जिलों के लिए महत्वपूर्ण बताए गए हैं।

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने और जरूरत पड़ने पर स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा

Share this story