मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे के लिए लू का अलर्ट  , राजनांदगांव सबसे गर्म जिला

WhatsApp Channel Join Now
मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे के लिए लू का अलर्ट  , राजनांदगांव सबसे गर्म जिला


रायपुर 28 अप्रैल (हि.स.)।छत्तीसगढ़ में इस समय भीषण गर्मी का प्रकाेप जारी है। राजधानी रायपुर में पिछले 16 दिनों से शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिन के साथ-साथ रात में भी तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, जिसके कारण लोगों को लगातार गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

माैसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्साें में अगले 24 घंटे के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के मध्य क्षेत्रों में लू जैसी स्थिति बनी हुई है। हालांकि, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई है, जिससे आंशिक राहत मिली है। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 44.5 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हवा की दिशा में बदलाव के कारण जांजगीर, रायगढ़ और बिलासपुर के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। वहीं बस्तर क्षेत्र में मौसम सामान्य बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज मंगलवार को रायपुर में मुख्यतः आसमान साफ रहेगा, जबकि दोपहर या शाम के समय आंशिक बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान लगभग 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story