छत्तीसगढ़ जीएसटी विभाग का हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर छापा

WhatsApp Channel Join Now
छत्तीसगढ़ जीएसटी विभाग का हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर छापा


छत्तीसगढ़ जीएसटी विभाग का हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर छापा


रायपुर, 24 अगस्त (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के भिलाई में स्टेट जीएसटी की टीम ने सोमवार को हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी (एचटीसी ) के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह छोटू के ठिकानों पर छापा मारा है। बलौदाबाजार स्थित यार्ड में भी जांच शुरू की गई है। यहां कंपनी के कारोबार और वाहनों से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।यह कार्रवाई स्टेट जीएसटी दुर्ग की टीम ने संयुक्त आयुक्त गुलापा पुरसेठ के निर्देश पर की गई है।

सोमवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच अधिकारियों की टीम कंपनी के गोदाम और ऑफिस पहुंची और दस्तावेजों की जांच शुरू की।अधिकारिक सूत्रों के अनुसार 24 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी अलग-अलग जगहों पर जांच कर रहे हैं। टीम कंपनी के दस्तावेज, कारोबारी रिकॉर्ड और दूसरे जरूरी कागजातों की जांच कर रही है। स्टेट जीएसटी की टीमें वर्तमान में भिलाई स्थित मुख्य कार्यालय, गोदाम और बलौदाबाजार के यार्ड में मौजूद हैं।

ज्ञात हो कि इंद्रजीत सिंह छोटू हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर हैं। कंपनी के पास 1500 से ज्यादा ट्रक होने की जानकारी है। फिलहाल जीएसटी -विभाग की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह कार्रवाई किस शिकायत, जांच या कथित गड़बड़ी के सिलसिले में की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा

Share this story