गांधी-शास्त्री जयंती पर राज्यपाल रमेन डेका ने अर्पित की श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
गांधी-शास्त्री जयंती पर राज्यपाल रमेन डेका ने अर्पित की श्रद्धांजलि


रायपुर, 02 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को राज्यपाल रमेन डेका ने लोक भवन में दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर राज्यपाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।

लोक भवन में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story