छत्तीसगढ़ : सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़े पैमाने पर किया आईएएस अफसरों का तबादला
रायपुर , 29 जुलाई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 14 अफसरों को इधर से उधर किया गया है। जहां बिलासपुर और कोरबा के कलेक्टर को बदला गया है। बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार को कोरबा और कोरबा कलेक्टर संजीव झा को बिलासपुर कलेक्टर बनाया गया है। वहीं आईएएस अमृत खलखो को समाज कल्याण विभाग के सचिव के साथ ही सचिव राज्यपाल बनाया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शनिवार को जारी आदेश में विशेष सचिव के. डी. कुंजाम को बिलासपुर कमिश्रर बनाया गया है। सीएम भूपेश बघेल के कोरबा में चल रहे कार्यक्रम के बीच आज वहां के कलेक्टर संजीव झा, निगमायुक्त प्रभाकर पांडे का भी तबादला किया गया। उन्हें बिलासपुर जैसे बड़े जिले में शिफ्ट किया गया है। उनकी जगह बिलासपुर से सौरभ कुमार को भेजा गया है।
दूसरी तरफ, चार माह के मेडिकल लीव से लौटी डी. अलरमेलमंगई को सचिव श्रम के रूप में एक विभाग तक सीमित रखा है, तो संचालक स्वास्थ्य से कमिश्रर बिलासपुर बनाए गए भीम सिंह करीब दो माह बाद ही राजधानी लौट आए। कोरबा निगम आयुक्त के पद पर आईएएस प्रतिष्ठा ममगाई को भेजा गया है। जबकि प्रभाकर पांडे को सीईओ जिप मुंगेली बनाया गया है।
अन्य तबादले इस प्रकार है- रमेश कुमार शर्मा- संचालक मुद्रण, धर्मिक न्यास एवं रजिस्टार को अपोरेटिव सोसायटी, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि, संजीव झा कलेक्टर बिलासपुर, जितेंद्र शुक्ला संचलाक पर्यटन मंडल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम, चंदन संजय त्रिपाठी- संचलाक कृषि एवं प्रभारी अधिकारी राजीव युवा मितान क्लब, प्रतिष्ठा ममगाई- आयुक्त नगर निगम कोरबा, अभिषेक कुमार- आयुक्त नगर निगम अंबिकापुर बनाया गया है।
इसी तरह अमृत खलको समाज कल्याण विभाग सचिव बनाए गए हैं। राज्यपाल के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अलरमेलमंगई डी सचिव श्रम विभाग अंकित आनंद सचिव वित्त, ऊर्जा और अध्यक्ष स्टेट पॉवर कंपनी, यशवंत कुमार- प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड अतिरिक्त पर प्रभार, जनक प्रसाद पाठक, आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश अतिरिक्त प्रभार व भीम सिंह - श्रम आयुक्त बनाया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/ गेवेन्द्र

