छत्तीसगढ़ वन विभाग में 24 आईएफएस अधिकारियों को मिली नवीन पदस्थापना

WhatsApp Channel Join Now
छत्तीसगढ़ वन विभाग में 24 आईएफएस अधिकारियों को मिली नवीन पदस्थापना


छत्तीसगढ़ वन विभाग में 24 आईएफएस अधिकारियों को मिली नवीन पदस्थापना


रायपुर, 08 अगस्त (हि.स.)। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वाराछत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा भारतीय वन सेवा के 24 अधिकारियों को नवीन पदस्थापना की गई हैं। आज जारी आदेश में कई जिलों के जिला वन अधिकारियों (डीएफओ) और उच्च स्तर के संरक्षकों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार बलौदाबाजार के वन उप संरक्षक गणवीर धम्मशील को मंत्रालय में विशेष सचिव (वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग) के पद पर प्रतिनियुक्ति दी गई है। वहीं बस्तर के डीएफओ उत्तम कुमार गुप्ता को इंद्रावती टाइगर रिजर्व जगदलपुर का प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) एवं क्षेत्र निदेशक बनाया गया है। खैरागढ़ के डीएफओ पंकज राजपूत को अब रायपुर वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा रायपुर डीएफओ लोकनाथ पटेल को सरगुजा (अम्बिकापुर) और अम्बिकापुर डीएफओ रहे अभिषेक जोगावत को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ में उप महाप्रबंधक बनाकर भेजा गया है।

विभागीय आदेश के अनुसार, इस फेरबदल में वर्ष 2013 से लेकर 2022 बैच तक के अधिकारियों को शामिल किया गया है ताकि वन्यजीव प्रबंधन, वन संरक्षण और विभागीय कार्यों को अधिक गति दी जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा

Share this story