वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज जांजगीर-चांपा जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now

रायपुर 28 मई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज गुरुवार को जांजगीर-चांपा जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 3 बजे कापन में क्षेत्रीय सभा एवं अधरिया सामुदायिक भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके पश्चात श्री चौधरी शाम 4:45 बजे जंगलवा डबरी में स्वर्ण मंडपम सामुदायिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहीं शाम 6:30 बजे पोंडीशंकर में कहरा समाज द्वारा आयोजित महासभा में शामिल होकर समाजजनों को संबोधित करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story