सीजीपीएससी घोटाला : अपराधी के खिलाफ जांच होगी और कड़ी कार्रवाई होगी : मुख्यमंत्री

WhatsApp Channel Join Now
सीजीपीएससी घोटाला : अपराधी के खिलाफ जांच होगी और कड़ी कार्रवाई होगी : मुख्यमंत्री


सीजीपीएससी घोटाला : अपराधी के खिलाफ जांच होगी और कड़ी कार्रवाई होगी : मुख्यमंत्री


रायपुर, 13 सितंबर (हि.स.)। सीजीपीएससी घोटाला मामले में ईडी ने एडीएम चेतन बरघोरिया की गिरफ्तारी काे लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार काे पत्रकारों से चर्चा में कहा कि अपराध के खिलाफ जीरो टाॅलरेंस नीति के तहत किसी को बख्शा नहीं जाएगा। हमारी सरकार में जो कोई अपराध करता है तो जांच होगी और कड़ी कार्रवाई होगी।

सीजीपीएससी घोटाला व मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में ईडी ने एडीएम चेतन बरघोरिया को गिरफ्तार किया है और उन्हें कोर्ट ने 6 दिन की ईडी रिमांड पर भेजा गया है।

सीएम ने अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को स्पष्ट करते हुए कहा कि हमारी सरकार में कोई भी अपराध करता है तो उसकी जांच होगी और उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

उल्लेखनीय है कि, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एडिशनल कलेक्टर चेतन बरघोरिया को पूछताछ के बाद गिरफ्तारी कर लिया था। ईडी ने एडीएम को विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट में ईडी ने उत्कर्ष चंद्राकर और चेतन बरघोरिया के बीच वाट्सएप चैट मिलने का हवाला दिया गया। अदालत ने उन्हें 6 दिनों की ईडी रिमांड पर भेज दिया है।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

Share this story