बस्तर में विकास की नई पहल पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की विशेष भेंटवार्ता का प्रसारण आज

WhatsApp Channel Join Now
बस्तर में विकास की नई पहल पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की विशेष भेंटवार्ता का प्रसारण आज


रायपुर 23 मई (हि.स.)। आकाशवाणी के प्रादेशिक समाचार एकांश के समसामयिक विषयों पर आधारित कार्यक्रम ‘‘बातों-बातों में’’ के अंतर्गत इस बार बस्तर संभाग में नक्सलवाद की समाप्ति के बाद स्थानीय लोगों तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा की जा रही अभिनव पहलों पर विशेष चर्चा प्रस्तुत की जाएगी।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा से विशेष भेंटवार्ता का प्रसारण किया जाएगा। इस दौरान उपमुख्यमंत्री शर्मा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर संभाग में शांति, सुरक्षा और विकास को लेकर किए जा रहे कार्यों एवं सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे।

इस विशेष कार्यक्रम का प्रसारण आज शनिवार को आकाशवाणी केन्द्र रायपुर से एफएम एवं प्राईमरी चैनल पर किया जाएगा। छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों द्वारा इसका रिले प्रसारण भी किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story