उप मुख्यमंत्री अरुण साव 20 और 21 को नगरीय निकायों के कार्यों की करेंगे समीक्षा
Apr 20, 2026, 10:18 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रायपुर 20 अप्रैल (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव आज राजधानी रायपुर में दो दिनों तक मैराथन बैठक कर राज्य के सभी नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे इस दौरान सभी निकायों में विकास कार्यों की प्रगति तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी निगम आयुक्तों तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को अपने वरिष्ठ अभियंताओं के साथ बैठक में मौजूद रहेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

