छत्तीसगढ़ को 45 नए विधायक और छह अतिरिक्त सांसद मिल सकते हैं : मुख्यमंत्री साय
रायपुर, 28 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि परिसीमन से छत्तीसगढ़ को 45 नए विधायक और 6 अतिरिक्त सांसद मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र बढ़ेगा, छत्तीसगढ़ का विकास होगा। साथ ही ज्यादा लोगों को प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
मुख्यमंत्री साय आज शनिवार काे पत्रकाराें से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर प्रस्तावित बदलावों को मंजूरी दे दी गई है। इस प्रस्ताव के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीटों में 50 फीसदी तक वृद्धि का प्रावधान है। साथ ही महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण को 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू करने का रास्ता तैयार करने की कोशिश की गई है। इसके लागू होने पर छत्तीसगढ़ में विधानसभा की मौजूदा 90 सीटें बढ़कर 135 और लोकसभा की 11 सीटें बढ़कर 17 हो सकती हैं। यानी छत्तीसगढ़ को 45 नए विधायक और 6 अतिरिक्त सांसद मिल सकते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल

