मुख्यमंत्री साय आज रायपुर में सुनेंगे 'मन की बात'

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री साय आज रायपुर में सुनेंगे 'मन की बात'


रायपुर, 26 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे त्रिमूर्ति नगर स्थित दया भवन पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का श्रवण करेंगे।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे शहर के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री अपने निवास लौटेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story