ओडिशा दौरे से आज रायपुर लौटेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

WhatsApp Channel Join Now
ओडिशा दौरे से आज रायपुर लौटेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय


ओडिशा दौरे से आज रायपुर लौटेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय


रायपुर 21 सितंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज साेमवार काे अपने ओडिशा दौरे का समापन कर रायपुर लौटेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह पुरी स्थित निजी होटल से भुवनेश्वर के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे भुवनेश्वर के लोक भवन पहुंचकर ओडिशा के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट करेंगे। इसके बाद वे नीलकंठ नगर से प्रस्थान कर 11:40 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:20 बजे इंडिगो की नियमित उड़ान से रायपुर के लिए रवाना होंगे और 1:25 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे दोपहर 1:55 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच आपसी संवाद एवं समन्वय की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story