मुख्यमंत्री साय आज रायगढ़ जिले के दौरे पर
रायपुर 01 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बुधवार काे रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे रायपुर एयरपोर्ट से रायगढ़ जिले के लिए रवाना होंगे, जहां वे उत्कल समाज द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों से भी उनकी मुलाकात करेंगे । कार्यक्रम के जरिए सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शाम 4 बजे रायगढ़ से रायपुर लौटेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे लोकभवन में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में भी शामिल होंगे
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

