छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय आज केरलम दौरे पर
Mar 23, 2026, 09:51 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रायपुर 23 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय आज सोमवार काे केरलम दौरे पर जाएंगे। वह केरलम की दो विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल होंगे। चैंगान्नूर से भाजपा प्रत्याशी एमवी गोपाल कुमार और अरणमुला विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कुम्मनाम राजशेखरन की नामांकन रैली में शामिल होंगे। नामांकन रैली में शामिल होने के बाद वह केरलम से शाम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन 24 मार्च को वह रायपुर लौट आएंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

