मुख्यमंत्री साय आज  कवर्धा और बलौदाबाजार जिले के दौरे पर

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री साय आज  कवर्धा और बलौदाबाजार जिले के दौरे पर


रायपुर 22 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रविवार काे कई जिलों के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11:00 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 11:10 बजे हेलीकॉप्टर से कवर्धा पहुंचेंगे। जहां वे ग्राम जुनवानी और सेमरिया में आयाेजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे, इसके बाद वे दोपहर 1:35 बजे वीरांगना अवंति बाई लोधी के बलिदान दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे दोपहर में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम ओड़ान पहुंचकर गौड़वाना आदर्श सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे रायपुर लौटेंगे और बाद में शाम 6:05 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

Share this story