मुख्यमंत्री साय आज जशपुर जिले के दौरे पर
Apr 5, 2026, 09:35 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रायपुर 05 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार काे अपने गृह जिला जशपुर के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री आज दोपहर 1 बजे रायपुर से कुनकुरी रवाना होंगे। इसके बाद वे दोपहर 3 बजे सालिया टोली स्टेडियम में आयोजित प्रभु श्री रामकथा रसपान कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे कुनकुरी से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 6 बजे तक रायपुर लौट आएंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल

